फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे सलमान खान:  महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की, एक्टर को शॉल से सम्मानित भी किया

फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे सलमान खान: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की, एक्टर को शॉल से सम्मानित भी किया

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मराठी फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च में शनिवार शाम सलमान खान पहुंचे। इस इवेंट में महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की। स्टेज पर एकनाथ शिंदे ने सलमान के सम्मान में उन्हें एक शॉल भेंट की।

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

सलमान को शॉल से सम्मानित करते CM एकनाथ शिंदे।

सलमान को शॉल से सम्मानित करते CM एकनाथ शिंदे।

टाइट सिक्योरिटी के साथ सलमान ने इवेंट में एंट्री ली।

टाइट सिक्योरिटी के साथ सलमान ने इवेंट में एंट्री ली।

धर्मवीर 2, 2022 में रिलीज हुई फिल्म धर्मवीर का सीक्वल है। यह फिल्म एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरू और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में उनकी लाइफ और राजनीतिक करियर की झलकियां देखने को मिलेंगी।

फिल्म धर्मवीर 2 इसी साल 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी साल फिल्म के पोस्टर को एक्टर बॉबी देओल और CM एकनाथ शिंदे ने रिलीज किया था।

फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। पहले पार्ट में प्रसाद ओक, क्षितीश दाते, मकरंद पाध्ये, स्नेहल तारदे और श्रुति मराठे जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। दूसरे पार्ट में भी यही कलाकार हैं। वहीं, पहले पार्ट के जैसे ही दूसरा पार्ट का भी डायरेक्शन प्रवीण तारदे कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।

बताते चलें, अगस्त 2001 में ठाणे स्थित एक अस्पताल में आनंद दिघे का निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top