पहली बार इंटरफेथ मैरिज पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा:  कहा- ‘हमारे लिए अलग धर्म कभी डिस्कशन का मुद्दा नहीं रहे, दूसरे लोगों ने हल्ला मचा रखा है’

पहली बार इंटरफेथ मैरिज पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा: कहा- ‘हमारे लिए अलग धर्म कभी डिस्कशन का मुद्दा नहीं रहे, दूसरे लोगों ने हल्ला मचा रखा है’

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी। इंटरफेथ होने की वजह से इनकी मैरिज चर्चा का विषय बनी रही। इस बारे में दोनों ने एक इंटरव्यू में पहली बार बात की है।

टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, ‘हम एक-दूसरे से अलग बिल्कुल नहीं हैं। हमारी कोर वैल्यूज बिल्कुल सेम हैं। हमारे पेरेंट्स ने हमें अच्छा इंसान बनने की सीख दी है और ये सिखाया है कि सारे भगवान एक हैं। जिंदगी में अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छे संस्कार मायने रखते हैं और हमें इसी सोच के साथ बड़ा किया गया है।’

कभी धर्म पर डिस्कशन नहीं हुआ: सोनाक्षी

सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘सात साल तक डेटिंग के दौरान हमारे डिस्कशन में कभी भी हमारे अलग-अलग धर्म मुद्दा नहीं रहे। हम दोनों एक-दूसरे के धर्म की इज्जत करते हैं और ये कभी हमारे लिए कोई मुद्दा या डिस्कशन का पॉइंट नहीं रहा। इंटरफेथ वेडिंग को लेकर जो भी हल्ला मचा है वो दूसरे लोगों ने मचाया है।’

जहीर ने सोनाक्षी के साथ इंटरफेथ मैरिज पर कहा, ‘मेरे सोना से पचास हजार मतभेद होंगे लेकिन वो कभी धर्म पर नहीं हो सकते। जहीर ने बताया कि इंटरफेथ मैरिज पर उन्होंने सलीम अंकल (सलीम खान) से सलाह ली थी।

23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी न करते हुए रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने 23 जून की रात को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में वेडिंग रिसेप्शन दिया था जिसमें सलमान खान, रेखा, काजोल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

शादी के समय इस बात की चर्चा थी कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम धर्म अपना लेंगी। लोगों के इस सवाल पर जहीर के पिता इकबाल रत्नासी ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top